तेलंगाना में सदन के भीतर कांग्रेस विधायक ने फेंका हेडफोन, चेयरपर्सन घायल
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा में एक बार फिर से देश की राजनतीति को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कांग्रेस विधायक कोमतीरेड्डी वेंकट ने तेलंगाना विधानसभा काउंसिल के चेयरपर्सन स्वामी गौड़ को हेडफोन फेंक के मार दिया, जिसकी वजह से वह घायल हो गए हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब तेलंगाना के राज्यपाल नरसिम्हन दोनों सदन के साझा सत्र को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस विधायक ने इस दौरान हेडफोन स्वामी गौड़े पर फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके आंख में चोट लग गई।

वहीं इस घटना के बाद तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने कहा कि पुलिस के हथियारों को नई पहचान दी जाएगी क्योंकि सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 80 नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे साथ ही प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जाएंगे। अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए खास कदम उठाए जाएंगे। साथ ही छात्रों को विदेश पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप भी मुहैया कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications