VIDEO: मंच पर कांग्रेस विधायक ने बार डांसरों संग किया 'तमंचे पर डिस्को', खूब उड़ाए गये नोट
देहरादून। उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर सारी मर्यादा भूल गए और बार डांसरों के साथ जमकर 'तमंचे पर डिस्को' किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने बार डांसरों के फूहड़ डांस पर खूब पैसे भी लुटाए। विधायक जी का बार डांसरों संग ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


विधायक के साथ उनके समर्थक भी नाचते नजर आ रहे हैं। डांस के दौरान दोनों नेताओं ने अपने हाथ में गन भी लहरा रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर प्रदीप्त बैनर्जी और उनकी पत्नी कार्यक्रम से उठ कर चले गये। विधायक की इस हरकत पर छात्रों ने आपत्ति भी जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications