'कांग्रेस को जिन्ना से प्यार, वे देश को बांटकर सत्ता में आए हैं', बसवराज बोम्मई का बीके हरिप्रसाद पर निशाना

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के 2500 करोड़ में सीएम की कुर्सी वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीके हरिप्रसाद को फिर से इतिहास पढ़ना चाहिए।

बंगलुरू, 25 अगस्त: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के 2500 करोड़ में सीएम की कुर्सी वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीके हरिप्रसाद को फिर से इतिहास पढ़ना चाहिए। इतिहास की जानकारी के बिना वे ऐसा बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जिन्ना से प्यार करती है, क्योंकि वे देश को बांटकर सत्ता में आए हैं। हमें इसे महत्व देने की जरूरत नहीं है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

बीके हरिप्रसाद ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब वीर सावरकर की आत्मकथा नहीं पढ़ने वाले और उनके जीवन का अध्ययन नहीं करने वाले लोग उन पर राजनीति करने की कोशिश करें तो क्या कहें। वीर सावरकर नास्तिक थे और मोहम्मद अली जिन्ना भी थे, उन दोनों ने देश को बर्बाद किया।

बता दें कि कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा था कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की कीमत बहुत ज्यादा है। 2500 करोड़ में सीएम की कुर्सी का सौदा हो सकता है। इसके बाद सियसाी गलियारे में सनसनी मच गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीएम कुर्सी का सौदा 2500 करोड़ रुपये में हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह कीमत बहुत ज्यादा है। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने इस अफवाह को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में अगले साल चुनाव लड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बसवराज बोम्मई के मंत्री का ऑडियो लीक, कहा- 'हम सरकार चला नहीं रहे, बल्कि मैनेज कर रहे हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+