lok sabha election results 2019:सुबह 10 बजे तक केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF की सभी सीटों पर बढ़त

नई दिल्ली- कांग्रेस के लिए देश भर में सबसे अच्छी खबर केरल (Kerala) से आ रही है, जहां सुबह 10 तक की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी अगुवाई वाला यूडीएफ ( UDF) सभी 20 सीटों पर आगे चल रहा है। 2014 में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को यहां 12 सीटें मिली थीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां की वायनाड सीट से लगातार आगे चल रहे हैं।

Congress led UDF leading in all 20 seats in Kerala

एलडीएफ का सफाया
केरल (Kerala) में सत्ताधारी सीपीएम (CPM) की अगुवाई वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का सफाया होते नजर आ रहा है। यही नहीं यहां पर बीजेपी (BJP) गठबंधन को इसबार खाता खोलने की उम्मीद थी, लेकिन लगता है कि केरल के वोटरों पर कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जादू चल गया है।

वायनाड से राहुल आगे
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इसबार यूपी की अमेठी (Amethi) के अलावा केरल के वायनाड (Wayanad) लोकसभा से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वे अपने नजदीकी प्रत्याशी से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह सवा 9 बजे तक वो अपने नजदीकी उम्मीदवार से लगभग 11 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

लगता है कि राहुल को वायनाड (Wayanad) सीट से लड़ाने की कांग्रेस की रणनीति सफल हो गई है और पार्टी को उसका फायदा पूरे प्रदेश में मिल रहा है। वैसे बीजेपी को केरल से सीटों के मामले में कोई ज्यादा उम्मीदें तो नहीं थी और वह एक-दो सीटों पर ही लड़ाई में नजर आ रही थी। अलबत्ता, पार्टी यह सोचकर खुश हो सकती है कि दक्षिण के इस राज्य में उसका वोट शेयर इसबार काफी बढ़ने के आसार लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+