राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का संसद परिसर में धरना, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
Farmers Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के गई दिग्गज सांसदों ने शुक्रवार को बजट सत्र (Budget session 2021) के पहले दिन एक कृषि कानूनों की वापसी को लेकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे थे। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी सहित 19 राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम किसानों के साथ खड़े हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video

गौरतलब है कि कांग्रेस शुरू से ही किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कई बार केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील कर चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने कृषि कानूनों की वापसी को लेकर संसद परिसर के भीतर महात्मा गांधी के स्टैचू पर धरना प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों पर अपना विरोध जताने के लिए ही आज कांग्रेस ने संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बहिष्कार किया।
यह भी पढ़ें: 'किसान की बेटी हूं, जिसने वर्दी पहनाई उसे दगा नहीं दे सकती' ट्रैक्टर परेड से महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले- 'एक साइड चुनने का समय है
बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर तनावपूर्ण स्थिति के बीच किसान आंदोलन को विपक्षी नेताओं का साथ मिला। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा ये वक्त एक साइड चुनने का है। उन्होंने अपने ट्वीट में किसानों के आंदोलन को 'शांतिपूर्ण' भी कहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'' एक साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।''












Click it and Unblock the Notifications