गंगाजल लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे कांग्रेसी नेता, 10 दिन में कर्ज माफ करने की खाई कसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रचार मे जुटी कांग्रेस पार्टी राज्य के मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। गुरुवार को कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह समेत कई नेता रायपुर कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंगाजल लेकर पहुंचे। दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाई कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों की कर्जमाफी करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और जयवीर शेरगिल भी मौजूद थे। उन्‍होंने पत्रकारों को यह भरोसा भी दिया कि वह जो शीशी लेकर आए हैं, उसमें गंगाजल ही है। सोशल साइट पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा

कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कई कांग्रेसी के नेताओं के साथ गंगाजल हाथ में लेकर कसम ली कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। आरपीएन सिंह ने कहा कि किसान रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र जुमलापत्र नहीं है। परिणाम से सब हैरान हो जाएंगे। कांग्रेस के पक्ष में ऐसी आंधी है, जिसे अभी तक किसी ने देखी नहीं हैं।

पीएम मोदी अब रैलियों में भ्रष्टाचार की बात नहीं कर रहे हैं

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि, चुनाव का दौर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। 15 लाख रुपये देने की बात, किसानों को बोनस के वादे तो किए गए, लेकिन साढ़े चार सालों में पूरा नहीं किया गया। और पीएम मोदी अब रैलियों में भ्रष्टाचार की बात नहीं कर रहे हैं।

20 नवंबर को दूसरे चरण के वोट डाले जाएंगे

20 नवंबर को दूसरे चरण के वोट डाले जाएंगे

बता दें कि, राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में छत्तीसगढ़ के किसानों से वादा किया था कि चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री बनते ही गिनकर 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को पत्र लिखा था। बता दें कि 12 नवंबर को छत्‍तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+