Gurdaspur Lok Sabha bypoll: जीत के बाद बोले जाखड़-हर काम फास्ट ट्रैक पर होगा...

चंडीगढ़। गुरदासपुर लोकसभा सीट उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है, इस सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट सुनील जाखड़ ने बीजेपी के स्वर्ण सलारिया को 1 लाख 93 हजार 219 वोट से हराया। ये सीट विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई थी। गुरदासपुर की हार से अब बीजेपी के पास लोकसभा में 281 सीटें रह गई हैं। जीत के बाद बेजान पड़ी कांग्रेस में एक दम से जोश पैदा हो गया है। वो अब इस जीत को गुजरात और हिमाचल के चुनाव में भूनाने का हर भरसक प्रयास करेगी। इस जीत के बाद जाखड़ ने कहा कि मैं गुरदासपुर का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पार्टी पर भरोसा जताया है। लोगों का कांग्रेस को जिताना मोदी सरकार की नीतियों को जवाब है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'गुरदासपुर के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि सुनील जाखड़ के किए प्रत्येक वादे पुरे किए जाएंगे और सभी विकास कार्यों को फास्ट ट्रैक पर किया जाएगा। उधर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'यह हमारे भावी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लाल फीते में लिपटा खूबसूरत दिवाली गिफ्ट है।'

Gurdaspur Lok Sabha bypoll: जीत के बाद बोले जाखड़-हर काम फास्ट ट्रैक पर होगा...

भाजपा का हारना काफी कष्टदायक

मालूम हो कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की इस जीत को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि गुरदासपुर लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है, विनोद खन्ना इस सीट से चार बार सांसद रहे हैं, ऐसे में यहां भाजपा का हारना काफी कष्टदायक है उसके लिए। गौरतलब है कि विनोद खन्ना का इस वर्ष 27 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया था, जिसके बाद इस सीट पर 11 अक्टूबर को उपचुनाव कराया गया था। इस उपचुनाव में 56 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले काफी कम है, 2014 में इस सीट पर 70.03 फीसदी मतदान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+