सलमान खुर्शीद का खुला खत, सोनिया गांधी नहीं, इस नेता को बनाना चाहते हैं कांग्रेस का अध्यक्ष

सलमान खुर्शीद का खुला खत, सोनिया नहीं,इसे कांग्रेस का अध्यक्ष

Recommended Video

    Salman Khurshid का Congress को Open letter , Sonia Gandhi पर कह गए बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी के नाम खु ला खत लिखा है। फेसबुक पर लिखे अपने ओपन लेटर के जरिए सलमान खान ने एक बार फिर से राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है। सलमान खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। उन्होंने फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में कहा है कि कांग्रेस को भाजपा नहीं बनना चाहिए और अपना अलग नजरिया एवं सोच बिना किसी डर के लोगों के समक्ष रखना चाहिए।

     Congress Leader Salman Khurshid Open Letter to Congress, He want Rahul Gandhi become Congress Party President not Sonia Gandhi.

    सलमान खुर्शीद ने पार्टी नेताओं पर भड़ास निकालते हुए लिखा है कि कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनाव में मिली हार का आत्मचिंतन नहीं कर पाई थी क्योंकि उनके पार्टी अध्यक्ष ही पद छोड़कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं निजी सम्मान और इतिहास एवं लोकतंत्र की समझ की वजह से गांधी परिवार का समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि कुछ क्षणों पर मौन रहना उचित है लेकिन साथ ही आवाज उठाते रहना भी हमारे सामूहिक भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। वहीं सोनिया गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि वो हमें आगे भी दिशानिर्देश देती रहेंगी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हमारे विरोधी और मीडिया चाहे कुछ भी कहे लेकिन मेरा मानना है कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं और उन्हें फिर से अध्यक्ष बनना चाहिए। सोनिया गांधी आगे भी हमें प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह नहीं है और कभी होना भी नहीं चाहिए।

    वहीं पार्टी नेताओं पर बरसते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसे लोग मुझे ज्ञान दे रहे हैं जो विश्वसनीयता और सियासी रणनीति के बारे में कुछ नहीं जानते, इसलिए मैं काफी हैरान हूं।उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस कभी भी बीजेपी जैसी नहीं रही है और होना भी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारे प्रवक्ता बीजेपी को घेरने का काम करने में जुटे रहते हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि यह तभी मुमकिन है जब हम इस विविधता की दुनिया में भयमुक्त होकर अपनी बात कह पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+