न्यू ईयर से पहले छुट्टी पर विदेश गए राहुल गांधी, कांग्रेस ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 30 दिसंबर: नए साल से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। ऐसे में आगामी चुनावी के मद्देनजर जहां सभी राजनीतिक दल अपने प्रचार में पूरे दम के साथ जुटे हुए हैं। वहीं राहुल गांधी की विदेश यात्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। बीजेपी राहुल के विदेश जाने को लेकर निशाना साध रही है, जिसके बाद अब पार्टी ने इस पर अपना जवाब देते हुए बीजेपी पर बेवजह अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।

राहुल के विदेश दौरे पर कांग्रेस का जवाब

राहुल के विदेश दौरे पर कांग्रेस का जवाब

दरअसल, एक तरफ जहां आने वाले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में चुनावी दंगल होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के विदेश जाने से बीजेपी को बैठे बैठाए एक नया मुद्दा मिल गया, क्योंकि बीजेपी राहुल गांधी की राजनीति में गंभीरता को लेकर सवाल उठा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी की विदेश यात्रा की खबरों पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपना बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी संक्षिप्त निजी दौरे पर हैं। बीजेपी और उनके मीडिया मित्रों को बेवजह अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।

विदेश में छुट्टी मनाने गए राहुल गांधी

विदेश में छुट्टी मनाने गए राहुल गांधी

जानकारी के मुताबिक एक तरफ राहुल गांधी विदेश में छुट्टी मनाने गए हैं, वहीं दूसरी तरफ जनवरी की शुरुआत में ही उनकी पंजाब में एक चुनावी रैली प्रस्तावित है, ऐसे में कयास यह भी लगाएं जा रहे है कि विदेश में होने की वजह से उनकी चुनावी सभा रद्द हो सकती है। हालांकि राहुल कहां गए और कितने दिन की यात्रा पर गए हैं, फिलहाल इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

Recommended Video

    Congress को कब तक मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, Madhusudan Mistry ने बताया | वनइंडिया हिंदी
    फिर राहुल गांधी पर उठे सवाल

    फिर राहुल गांधी पर उठे सवाल

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए विदेश गए हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राहुल गांधी को उनके विदेश दौरे के लिए ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले भी कई बार उनके विदेश जाने पर बीजेपी ने सवाल उठाएं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+