मणिपुर दौरे के लिए रवाना हुए Rahul Gandhi, हिंसा के कारण बेघर हुए लोगों से करेंगे मुलाकात...बांटेंगे दुख-दर्द
Rahul Gandhi in Manipur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार 29 जून को अपने दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर के लिए दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हो गए। राहुल गांधी आज और कल यानी 29-30 जून को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी राहत शिविरों में जातीय हिंसा के कारण बेघर हुए लोगों से मुलाकात करेंगे।
इतना ही नहीं, अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के संगठनों से बातचीत भी करेंगे। इस बात की जानकारी एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी राहत शिविरों का दौरा भी करेंगे। बता दें कि, मणिपुर में तीन मई को शुरू हुई हिंसा के बाद से कांग्रेस नेता का पूर्वोत्तर के इस राज्य का पहला दौरा है।
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी 29-30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे। वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। मणिपुर लगभग दो महीने से जल रहा है और वहां शांति की जरूरत है।
ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर लौट सके। केसी वेणुगोपाल ने एक ट्वीट में कहा, यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्यार की ताकत बनें, न कि नफरत की। इस बीच, मणिपुर के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने राहुल गांधी की दो दिवसीय मणिपुर यात्रा के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग देने अपील की।
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा,'हम मणिपुर के लोगों से अपील करते हैं कि कृपया राहुल गांधी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान शांति बनाए रखें और सहयोग दें...।' बता दें कि कांग्रेस हिंसा से निपटने के तरीकों को लेकर केंद्र और मणिपुर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे हमले कर रही है।
कांग्रेस पार्टी पहले ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग कर चुकी है। इससे पहले 24 जून को मणिपुर में हिंसा पर सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री शाह ने राज्य में शांति बहाल करने का आश्वासन दिया था, जबकि विपक्षी दलों ने इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए थे।
हिंसाग्रस्त राज्य के हालात का जायजा लेने के लिए अमित शाह ने एक बैठक भी बुलाई थी. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा और सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास सहित अन्य नेता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications