कोरोना वैक्सीन के जरिए राहुल गांधी ने PM मोदी की 'मन की बात' पर साधा निशाना

कोरोना वैक्सीन के जरिए राहुल गांधी ने PM मोदी के 'मन की बात' पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बिगड़ते कोरोना वायरस के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने रविवार को पीएम मोदी के मन की बात के प्रसारण से पहले ही उनपर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर की स्क्रीनशॉर्ट लगाते हुए ट्वीट किया कि 'सवाल तो जायज़ है, लेकिन सरकार के जवाब का भारत कब तक इंतज़ार करेगा? काश, कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती।'

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Modi पर तंज,बोले-काश, Covid स्‍ट्रैटजी ही Mann Ki Baat होती | वनइंडिया हिंदी
     Congress Leader Rahul Gandhi takes a jibe at PMs Mann ki Baat with tweet on Covid-19 Vaccine

    राहुल गांधी ने जिस खबर का स्क्रीनशॉर्ट लगाया था, उसमें भारत में कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ के उस सवाल का जिक्र है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि क्या देश में सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए सरकार के पास 80 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध होंगे?

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर निशाना साधा है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की स्ट्रैटेजी पर सवाल उठाए हो। उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर फिर से सवाल किया है और पूछा है कि केंद्र सरकार कब लोगों के इन सवालों का जवाब देगी। राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोलते रहते हैं।

    गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने सरकार से सवाल किया है कि देश के सभी भारतीयों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सरकार के पास 80 हजार करोड़ रुपए कब तक होंगे। उन्होंने पूछा है कि किया अगले एक साल में सरकार के पास कोरोना वैक्सीन के लिए 80 हजार करोड़ हो जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+