कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, हिरासत में लिए गए सुरजेवाला और श्रीनिवास बीवी

संसद में चल रहे मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन अब तेज हो गया है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई: संसद में चल रहे मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान संगठनों का आंदोलन अब तेज हो गया है। पिछले आठ महीनों से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान इन दिनों जंतर-मतर पर 'किसान संसद' चला रहे हैं, जिसमें सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। वहीं, किसानों के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे।

Recommended Video

    Rahul Gandhi Drives Tractor to Parliament: Surjewala समेत कई कांग्रेसी हिरासत में | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं संसद में किसानों का संदेश लेकर आया हूं। मोदी सरकार किसानों की आवाज दबा रही है और संसद में कृषि कानूनों पर चर्चा नहीं होने दे रही। सरकार को किसान विरोधी इन तीनों काले कानूनों को निरस्त करना होगा। पूरा देश जानता है कि ये कानून केवल देश के 2-3 बड़े कारोबारियों के पक्ष में हैं।' वहीं, दिल्ली पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन कर ट्रैक्टर मार्च निकालने पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

    महिलाओं ने किया किसान संसद का संचालन
    आपको बता दें कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों के अलावा संसद में भी सरकार को विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को संसद भवन परिसर में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के सांसदों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से किसानों की संसद भी जारी है। किसान संगठनों के तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को दिल्ली पहुंची महिलाओं ने संसद का संचालन किया। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ सरकार ने कहा है कि किसान अपना आंदोलन खत्म कर इस मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+