भारत-चीन सीमा विवाद: राहुल का अमित शाह पर शायराना तंज, कहा- सब को मालूम है 'सीमा' की हकीकत लेकिन दिल...

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर सोमवार को शायराना अंदाज में तंज कसा है। भारत की रक्षा नीति पर अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि, सब को मालूम है 'सीमा' की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को, 'शाह-यद' ये ख्याल अच्छा है। बता दें कि राहुल गांधी कई बार मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा चुके हैं।

congress leader rahul gandhi attacks home minister amit shah over india china border issue

राहुल गांधी द्वारा की गई आज की टिप्पणी अमित शाह द्वारा रविवार को बिहार में डिजि​टल रैली से संबंधित है।अमित शाह ने कहा था कि, भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बाद पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि यदि कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो यह भारत है।

congress leader rahul gandhi attacks home minister amit shah over india china border issue

गृहमंत्री अमित शाह के इसी को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने शायरना अंदाज में हमला बोलते हुए लिखा कि, सब को मालूम है 'सीमा' की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को, 'शाह-यद' ये खयाल अच्छा है। बता दें कि इससे पहले राहुल ने चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर सवाल किया था। राहुल गांधी ने पूछा था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि किसी भी चीनी सैनिक ने भारत में प्रवेश नहीं किया है।

रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में चुनावी शंखनाद करते हुए अमित शाह ने कहा था कि एक समय था जब कोई भी हमारी सीमा के घुस जाता था, हमारे सैनिकों का सिर काट लेता था और दिल्ली में बैठे लोगों (दिल्ली दरबार) को कोई फर्क नहीं पड़ता था। हमारे समय में उरी और पुलवामा हमले हए, यह प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सरकार थे, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+