लेह-लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, फुटबॉल मैच का उठाया लुफ्त

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय लेह-लद्दाख दौरे पर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी लेह-लद्दाख में फुटबॉल मैच का लुफ्त उठाते हुए नजर आए। राहुल मैच से पहले लेह की दोनों फुटबाल टीम के खिलाड़ियों से मिले और उनसे हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दी।

rahul-in-leh

इसके पहले राहुल लेह के युवाओं से मिले और उनसे बातचीत की। इसी के साथ ही उन्‍होंने लेह में फुटबॉल मैच भी सभी के साथ बैठकर देखा।

मैच के दौरान राहुल गांधी के अगल-बगल में दो नन्‍हीं बच्चियां बैठी थीं जिन्‍हें कांग्रेस सांसद दुलराते और प्‍यार करते नजर आए। इसके बाद रात राहुल गांधी लेह के दिग्गजों के साथ लेह में डिनर करेंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को लेह में एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं से बातचीत करते हुए कहा "भारत को 1947 में आजादी मिली और भारत में आजादी को मजबूत करना संविधान है... जिस तरह से आप संविधान को क्रियान्वित करते हैं, वह संस्थानों की स्थापना करके होता है जो संविधान की दृष्टि को समर्थन करते है। लोकसभा और राज्यसभा, योजना आयोग, इन सभी तत्वों को मजबूर करते हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि अब भाजपा और आरएसएस जो कर रहे हैं वह संस्थागत ढांचे के प्रमुख पदों पर अपने लोगों को रख रहे हैं।''

बता दें 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (ए) के निरस्त किए जाने के बाद जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख और कश्‍मीर में विभाजित किए जाने के बाद से राहुल की यह पहली लद्दाख आएं हैं।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी का लद्दाख दौरे का 25 अगस्त तक विस्‍तार कर दिया गया है। कारगिल दौरे से पहले राहुल 20 अगस्त (रविवार) को लेह की पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाएंगे। इस दौरे के दौरान वह कारगिल मेमोरियल भी जाएंगे और युवाओं से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा 25 अगस्त को वह 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC)-कारगिल चुनाव की बैठक में भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+