कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरवाया और किया अरेस्ट
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर आकर फ्लाइट से उतरवाकर अरेस्ट किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को तब अरेस्ट किया गया था जब वो रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के लिए जा रहे थे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर असम पुलिस ने आकर अरेस्ट किया। कांग्रेस नेता को उस वक्त पुलिस ने अरेस्ट किया जब वो इंडिगो की फ्लाइट से (AICC) की बैठक के लिए कांग्रेस नेताओं के एक बड़े समूह के साथ रायपुर जा रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन को इंडिगो की फ्लाइट से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया, जब वो कांग्रेस नेताओंं के एक समूह के साथ रायपुर जा रहे थे।
पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया,असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ एफरआईआर दर्ज की गई है। इस एफआरआई को लेकर असम पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को अरेस्ट किया।
असम पुसिल के आईजी ने पहले ही बयान दिया था कि एक केस सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की गई थी।
जब कांग्रेस नेता को असम पुलिस ने अरेस्ट किया तब उनके साथ रायपुर जा रहे कांग्रेस के कई नेता इंडिगो फ्लाइट से उतरे और दिल्ली हवाईअड्डे पर नारेबाजी करते हुए विमान के ठीक बगल में धरना दिया।
कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि उन्हें पहले बताया गया था कि उनके लगेजृ में समस्या है। हालांकि मेरे पास केवल हैंड बैग था। उन्होंने मुझे बताया कि आप फ्लाइ नहीं कर सकते क्योंकि डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) आपसे मिलेंगे। मैं एक घंटे तक इंतजार करता रहा। जिसके बाद मुझे असम पुलिस ने अरेस्ट किया। उन्होंने कहा ये क्या कोई कानून का राज है।
इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा "पुलिस ने रायपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई 204 से दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री को उतारा था। कुछ अन्य यात्रियों ने भी अपनी मर्जी से उतरने का फैसला किया है। हम संबंधित अधिकारियों की सलाह को मान रहे हैं। अभी देरी हुई है और अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।"
:












Click it and Unblock the Notifications