लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अब इस राज्य के पूर्व CM की बेटी ने छोड़ी पार्टी, BJP में शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता पद्मजा वेणुगोपाल (Padmaja Venugopal) ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। पद्मजा कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण (Former K CM Karunakaran) की बेटी हैं।
कांग्रेस छोड़ने के बाद पद्मजा ने केरल कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर काफी अपमान सहना पड़ रहा था। पद्मजा ने मीडिया को बताया कि वो कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के व्यवहार से काफी दुखी थीं।

दरअसल, पद्मजा बीते कुछ दिनों से वह कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रही थीं जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा का दामन थाम सकती हैं। वहीं सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पद्मजा ने बृहस्पतिवार को बीजेपी का दाम थाम लिया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में पद्मजा ने संवाददाताओं से कहा कि उनके मन की पीड़ा कांग्रेस छोड़ने पर उन्हें मजबूर कर रही थी।
बता दें केरल में ये पहला मौका नहीं है, जब कोई पूर्व सीएम का बेटा या फिर बेटी बीजेपी में शामिल हो रहा हो। इससे पहले केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल हुए थे।
पद्मजा से बीजेपी को कोई फायदा नहीं: के. मुरलीधरन
पद्मजा के बीजेपी में शामिल होने पर उनके भाई व कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने तीखा हमला बोला। मुरलीधरन ने कहा कि पद्मजा का फैसला विश्वासघात है और इससे भाजपा को रत्ती भर भी फायदा नहीं होगा। मुरलीधरन ने दावा किया कि के करुणाकरन ने कभी सांप्रदायिकता के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा, "पद्मजा के शामिल होने से भाजपा को रत्ती भर फायदा होने वाला नहीं है। यह हमारी लड़ने की इच्छाशक्ति को भी प्रभावित नहीं करेगा। हम भाजपा को हर जगह तीसरे नंबर पर धकेलने की पुरजोर कोशिश करेंगे, खासकर उन सीटों पर भी जहां उन्हें (भाजपा) जीतने की उम्मीद है।"












Click it and Unblock the Notifications