तो क्या सच में कांग्रेस विधायक गजराज ने नगमा को छेड़ा?
नगमा के रोड शो के दौरान नगमा अपने समर्थकों और लोगों से बुरी तरह घिर गयीं। अपने आप को धक्का-मुक्की से बचाने के लिए नगमा भीड़ से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं कि तभी कांग्रेस के स्थानीय विधायक गजराज सिंह ने उनकी तरफ हाथ बढ़ा दिया जिसे नगमा ने तुरंत झटक दिया और वह पुलिस की मदद से भीड़ से बाहर आ गयीं। इस घटना के बाद नगमा ने स्थानीय विधायक से बात भी नहीं की जिसके बाद हापुड़ में अफवाह फैल गयी कि नगमा के साथ गजराज सिंह ने बदसलूकी की है।
Did You Know: नगमा को मेरठ से कांग्रेस ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है
हालांकि नगमा और गजराज दोनों ने छेड़छाड़ की बात से इनकार कर दिया है। हालांकि प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक गजराज ने तब भी नगमा के करीब जाने की कोशिश की थी जब वह चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिएअपनी गाड़ी से उतरी थीं।
तब भी स्थानीय विधायक गजराज सिंह ने उनके पास जाकर उनके कान में कुछ कहने की कोशिश की थी, तब भी नगमा असहज हो गयी थीं और उन्होंने गजराज का हाथ झटका था। खबर यह भी है कि कांग्रेस की महिला विधायकों और कार्यकर्ताओं ने गजराज को नगमा से माफी मांगने को कहा है। हालांकि इस घटना के बाद नगमा बिना प्रचार किये ही वापस लौट गयी हैं। आप वीडियो में गजराज की हरकत देख सकते हैं।
क्या सच में राजनैतिक दलों का 'बहु नहीं बहुमत' का नारा खोखला है?
अब सवाल यह उठता है कि अगर यह बातें सही हैं तो फिर नगमा इन बातों से इंकार क्यों कर रही हैं और क्यों स्थानीय विधायक गजराज सिंह को बचाने की कोशिश कर रही हैं?
Did You Know: नगमा को मेरठ से कांग्रेस ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है। नगमा को बागी, सुहाग और किंग अंकल जैसी हिंदी फिल्मो के लिए जाना जाता है। नगमा ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। मेरठ एक मु्स्लिम बाहुल्य क्षेत्र है इसलिए कांग्रेस ने नगमा को अपना प्रत्याशी यहां से चुना है। नगमा एक तो मुस्लिम हैं ऊपर से महिला हैं जिसके कारण कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि वह मेरठ से विजयी होंगी।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/N56ioQjXD-w?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>













Click it and Unblock the Notifications