पंजाब: कांग्रेस के नेता और मंत्री मनप्रीत सिंह का 'विवादित' बयान, बोले- पीएम मोदी 'सर्कस के शेर'
चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव में विवादित बयान देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह ने मंगलवार को पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें मोदी जंगल के शेर की जगह सर्कस के शेर लगते हैं। पंजाब में 19 मई को सातवें और आखिरी चरण में वोटिंग हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मनप्रीत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी अपने आप को हिन्दुस्तान का शेर कहते हैं। वाकई शेर होंगे, पर शेर भी दो किस्म का होता है। एक जंगल का शेर होता और और एक सर्कस का शेर होता है। हमें तो ये सर्कस के शेर लगते हैं। गौरतलब है कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को सातवें और आखिरी चरण में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।
पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में अकाली दल को 4, आम आदमी पार्टी को चार, बीजेपी को 3 और कांग्रेस को 2 सीट मिली थी। हालांकि बाद में विनोद खन्ना की मौत के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने ये सीट जीत ली थी। इसके अलावा पंजाब में कांग्रेस ने साल 2017 में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता हासिल की थी।
ये भी पढ़ें- पंजाब लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications