राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे को मिली धमकी

कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे प्रियांक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है...

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। राज्य के पुलिस प्रमुख को दी गई लिखित शिकायत में खड़़गे ने कहा है कि बीते रविवार को सबसे पहले किसी अज्ञात शख्स ने लैंडलाइन नंबर पर फोन कर उन्हें धमकी दी और इसके बाद उनके बेटे प्रियांक खड़गे के मोबाइल पर भी धमकी भरा फोन आया।

Recommended Video

    Rajya Sabha Elections 2020: चुनाव से पहले Mallikarjun Kharge और उनके बेटे को धमकी | वनइंडिया हिंदी
    मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए इस्तेमाल की अभद्र भाषा

    मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए इस्तेमाल की अभद्र भाषा

    आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक भी कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक हैं। प्रियांक ने पुलिस को अपनी तरफ से दी गई शिकायत में कहा है कि धमकी देने वाला शख्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बात कर रहा था और साथ ही उसने राज्यसभा चुनाव को लेकर उनके पिता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अभद्र भाषा भी इस्तेमाल की। मामले को लेकर कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, शिकायत की कॉपी पूर्व एमएलसी रमेश बाबू ने ट्विटर पर शेयर की है।

    खड़गे को राज्यसभा से भेजेगी कांग्रेस

    खड़गे को राज्यसभा से भेजेगी कांग्रेस

    इस बीच सोमवार को 77 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। खड़गे कर्नाटक की कालाबुर्गी लोकसभा सीट से 1972 से लगातार जीत दर्ज करते हुए आ रहे हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा से संसद में भेजने का फैसला लिया है।

    19 जून को है राज्यसभा का चुनाव

    19 जून को है राज्यसभा का चुनाव

    इसके बाद मंगलवार को जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में देवेगौड़ा को समर्थन देने का फैसला लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ईरन्ना कड़ाडी और अशोक गस्ती को राज्यसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटें खाली हैं, जिनके चुनाव के लिए राज्य के विधायक 19 जून को मतदान करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+