कांग्रेस नेता बोले, चुनाव लड़ने की ख्वाहिश नहीं, सत्ता में आने पर पार्टी मुझे दे भाजपा से बदला लेने की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा है कि वो नहीं चाहते पार्टी उन्हें विधानसभा या लोकसभा का चुनाव लड़ाए क्योंकि उनकी इच्छा ये सब नहीं बल्कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर भाजपा से बदला लेने की है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने अपने नेताओं से कहा है कि मैं लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ना नहीं चाहता। मैं उनसे केवल यह अनुरोध किया है कि सत्ता में आने के बाद मुझे रिवेंज कमिशन का चेयरमैन बना दिया जाए। मैं इन भ्रष्ट लोगों से निश्चित तौर पर बदला लूंगा।'

केके मिश्रा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह के खिलाफ चर्चित डंपर घोटाले में कोर्ट में याचिका देने को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका जबलपुर उच्च न्यायालय ने बुधवार को खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति एसके सेठ और न्यायमूर्ति एके श्रीवास्तव की युगलपीठ ने याचिका को सुनवाई अयोग्य बताया और उसे खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications