'हम अपने बयान पर कायम, 15 जून को ही कर चुके हैं स्टैंड क्लियर', Uniform Civil Code पर बोले जयराम रमेश
Jairam Ramesh on Uniform Civil Code: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने समान नागरिक संहिता (uniform civil code) पर कहा कि हम पुराने वाले बयान पर कायम हैं। कांग्रेस पार्टी ने 15 जून को समान नागरिक संहिता पर टिप्पणी के लिए विधि आयोग के अनुरोध पर एक बयान जारी किया था। 15 जून से 1 जुलाई तक कुछ नहीं हुआ है। हम अपने बयान पर कायम हैं।
उन्होंने कहा कि जब कोई मसौदा या चर्चा होगी, तो हम निश्चित रूप से भाग लेंगे, और जो भी प्रस्तावित है उसकी जांच करेंगे। लेकिन अब तक, हमारे पास जो कुछ भी है वह विधि आयोग का सार्वजनिक नोटिस है, जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड पर विभिन्न संगठनों से सार्वजनिक प्रतिक्रिया मांगी गई है।

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संसदीय रणनीति समूह की बैठक की, जहां उन्होंने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कांग्रेस मणिपुर हिंसा, पहलवानों के विरोध, महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और विभिन्न राज्यपालों के आचरण के तरीके के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी 15 जून को ही यूसीसी पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जब कोई मसौदा या चर्चा होगी तो हम भाग लेंगे और जो प्रस्तावित है उसकी जांच करेंगे।
मणिपुर हिंसा पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हम मांग करते हैं कि मणिपुर के सीएम का इस्तीफा जल्द से जल्द लिया जाए। कल इम्फाल में जो हुआ उससे पता चलता है कि बीजेपी आलाकमान, पीएम और गृह मंत्री स्थिति नियंत्रण में नहीं है। गृह मंत्री भी मणिपुर गए, इसका कोई सकारात्मक असर देखने को नहीं मिला। प्रधानमंत्री पिछले साठ दिनों से चुप हैं और हम बार-बार मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़िए।
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला, जानिए क्या बोले जयराम रमेश?












Click it and Unblock the Notifications