कर्नाटक में आज चुनाव तारीखों का ऐलान, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार नोट उड़ाते आए नजर, देखें Video

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का वीडियो सामने आया है, जिसमे वह लोगों पर नोट उड़ाते हुए देखे जा सकते हैं। बता दें कि आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

dk shivakumar

DK Shivakumar: अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा कि हीरो सड़क पर पैसे उड़ाता दिखता है। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज फर्जी में शाहिद कपूर कार में से पैसों को उड़ाते दिखते हैं। लेकिन कुछ ऐसा ही अंदाज कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का देखने को मिला है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि वह गाड़ी से बाहर निकलकर नोटों को उड़ा रहे हैं। यह वीडियो मांड्या जिले का है, जिसमे देखा जा सकता है कि डीके शिवकुमार प्रचार अभियान के दौरान नोट उड़ा रहे हैं। अहम बात है कि आज प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा और इससे ठीक पहले डीके शिवकुमार का नोट उड़ाने का वीडियो सामने आया है।

डीके शिवकुमार को कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से पार्टी का सीएम उम्मीदवार माना जा रहा है। वह बढ़-चढ़कर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शिवकुमार का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि वह एक बस पर खड़े हैं। वह रैली में चल रहे लोगों पर नोट उड़ाते हैं। जिसे बटोरने के लिए लोग पीछे दौड़ते हैं। शिवकुमार वोकलिंगा हैं, हाल ही में उन्होंने वोकलिंगा समुदाय को संबोधित किया था और कहा था कि आप सभी को एकजुट होने की जरूरत है। गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में वोकलिंगा समुदाय का वोटबैंक काफी बड़ा है। मुख्य रूप से वोकलिंग समुदाय के लोग ओल्ड मैसूर और दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र में रहते हैं। ऐसे में डीके शिवकुमार इन लोगों को एकजुट करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

मांड्या की बात करें तो यह जेडीएस का गढ़ है, यहां पर कुल विधानसभा की 7 सीटे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर क्षेत्रीय दलों ने ही जीत दर्ज की थी। शिवकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया प्रदेश में मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं। दोनों ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो दोनों में से किसी एक को प्रदेश की सीएम की कुर्सी मिल सकती है। बता दें कि आज चुनाव आयोग प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+