कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- ये पहले PM जिनके कारण जनता को हुई इतनी दिक्कतें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर टिप्पणी के बाद से ही कांग्रेस आगबबूला है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आलोचना के प्रति असहिष्णु है। वो अभिमानी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम कार्यालय की गरिमा को बार-बार ठेस पहुंचाई।

शर्मा ने कहा कि पीएम ने ऐसी भाषा का का इस्तेमाल किया है जो राजनीतिक बहसों में अस्वीकार्य है। शर्मा ने कहा कि हमने पीएम से आग्रह करते हैं कि वो यह करना बंद करें। सदन में वो गलत भाषा का इस्तेमाल और विपक्ष का अपमान करते रहे।
सरकार की सोच और प्राथमिकताएं अलग
इससे पहले आनंद शर्मा ने कहा कि इस सरकार की सोच और प्राथमिकताएं गलत है। शर्मा ने कहा कि आज तक इस सरकार ने जो वादा किया था, पहले अभिभाषण से लेकर आज चौथे अभिभाषण तक पूरा नहीं किया।
कहा कि आकर्षक और वजनदार शब्दों को लाकर नयी घोषणाएं कर देते हैं और हर स्कीम में प्रधानमंत्री योजना बना देते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि ये रोजगार से जुड़ा सबसे वायदा पूरा नहीं कर पाए।
शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने कहा कि 1 साल में 2 करोड़ रोजगार देंगे और उनके चुनाव जीतने का यह एक कारण भी था तो पांच करोड़ रोजगार जो होने थे वो तो नही हुए।
1,15,000 ही नौकरियां सृजृत
कहा कि 3 दिन पहले आए एक आंकडे़ के मुताबिक मुश्किल से 1,15,000 नौकरियां ही सृजृत की गई लेकिन मांग दो करोड़ थी। ये आंकडे़ नोटबंदी के पहले के हैं। नोटबंदी के बाद तमाम क्षेत्रों से नौकरियां गईं।
कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर आने में वक्त लगेगा, सरकार के जीडीपी के आंकड़े गलत हैं। कहा कि 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़त की उम्मीद नहीं है। ये साल और भी ज्यादा खराब जाएगा।
बकौल शर्मा ये ऐसे पहले पीएम हैं जिन्होंने जनता के सामने इतनी सारी मुसीबतें खड़ी कीं और ये जमीनी हकीकत से दूर हैं। ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद ने कहा- चीन को बताए भारत कि अजहर की मदद से दोस्ती पर पड़ेगा असर












Click it and Unblock the Notifications