HRD मंत्रालय के ट्वीट पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का तंज
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एचआरडी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सवाल खड़े किए हैं। सिंघवी ने ट्वीट के जरिए तंज किया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सही थे जब उन्होंने कहा कि नौकरियां नहीं हैं। यहां तक कि मानव संसाधन मंत्रालय को भी रोजगार के लिए वीरेंद्र सहवाग से संपर्क करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ये ट्वीट क्यों किया? आखिर एचआरडी मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से कौन सा ट्वीट हुआ था बताते हैं।

एक ट्वीट पर सिंघवी ने उठाए सवाल
दरअसल पूरा मामला 16 अगस्त का है, जब एचआरडी मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था, प्रिय वीरेंद्र सहवाग सर, मैं खुद अंपायरिंग का कोर्स करने के लिए डीडीसीए से संपर्क और उसमें रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। वेबसाइट पर भी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल रही है। आपसे अनुरोध है कि कृपया इसकी प्रक्रिया को लेकर मुझे गाइड करें। इस ट्वीट के आखिर में रुपेन ओबेराय लिखा था, साथ ही फोन नंबर और मेल आईडी भी था। हालांकि बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया।
'HRD मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को कौन संभाल रहा है?'
एचआरडी मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए इसी ट्वीट का जिक्र करते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने सवाल खड़े किए। अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट में कहा कि पृथ्वी पर आखिर क्या चल रहा है? इस (HRD) मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को कौन संभाल रहा है? यह शर्मनाक है। इस ट्वीट के बाद सिंघवी ने एक और ट्वीट करते हुए तंज किया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सही थे जब उन्होंने कहा कि नौकरियां नहीं हैं। यहां तक कि मानव संसाधन मंत्रालय को भी रोजगार के लिए वीरेंद्र सहवाग से संपर्क करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता ने जब ट्वीट में किया नितिन गडकरी के बयान का जिक्र
भले ही एचआरडी मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया हो लेकिन इस पूरे मामले की वजह से मंत्रालय की किरकिरी जरूर हो गई। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस ट्वीट को लेकर सवाल उठाए। बता दें कि प्रकाश जावड़ेकर इस समय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications