AAP और कांग्रेस में नहीं हो सकता गंठबंधन, संजय सिंह ने बताई बड़ी वजह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही गठबंधन की खबरों पर संजय सिंह ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि कोई गठबंधन नहीं होगा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का आरोप है कि कांग्रेस अंदरखाने बीजेपी को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस अव्यवहारिक समझौता करना चाहती थी जो किसी भी हाल में संभव नहीं है। ऐसे में पार्टी अकेले ही दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में हमारे पास चार सांसद और 20 विधायक हैं।

कांग्रेस वहां सीट शेयर करना नही चाहती है। यही हालात हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में है। दिल्ली में कांग्रेस के पास एक भी एमएलए नहीं है ना ही एमपी है। वे तीन सीटें मांग रहे हैं। इसलिए गठबंधन संभव नहीं है। दिल्ली में अगर पिछले यानी 2014 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी ने सभी 7 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था।
अगर वोट शेयर की बात की जाए तो बीजेपी का वोट शेयर 46.63 प्रतिशत था। वहीं आम आदमी पार्टी का 33.08 प्रतिशत और कांग्रेस का वोट प्रतिशत 15.2 था। लेकिन अगर यही चुनाव कांग्रेस और आप साथ मिलकर लड़ती तो वोट शेयर में बीजेपी से भी आगे होती।












Click it and Unblock the Notifications