'कांग्रेस खत्म हो गई, उनका सवाल उठाना बंद करो', गुजरात में आरोपों पर पलटवार करते हुए बोले अरविंद केजरीवाल

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत लगा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री गुजरात में लगातार रैलियां और चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

अहमदाबाद, 13 सितंबर: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत लगा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री गुजरात में लगातार रैलियां और चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। दो दिन दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को टाऊन हॉल में सफाई कर्मियों को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है। उनके सवालों का कोई आधार नहीं।

Recommended Video

    Ahmedabad से Arvind Kejriwal ने Congress Party पर किया सबसे बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    अरविंद केजरीवाल

    बता दें कि टाऊन हॉल में अरविंद केजरीवाल स्वच्छता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, इस बीच मीडिया कर्मी ने कांग्रेस के आरोप को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है। उनका सवाल उठाना बंद करो।

    केजरीवाल ने निभाया वादा

    वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक ऑटो वाले से किया अपना वादा निभाया और देर रात वो उसके घर खाना खाने के लिए पहुंचे। हालांकि, ऑटो चालक के घर पहुंचने से पहले सीएम केजरीवाल और अहमदाबाद पुलिस के बीच एक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरअसल, अहमदाबाद पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को ऑटो चालक विक्रम दंताणी के घर जाने से रोका था। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह कहा था कि आप को प्रोटोकॉल के तहत आगे जाने से रोका जा रहा है।

    गुजरात पुलिस और सीएम केजरीवाल के बीच नोकझोंक

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल और गुजरात पुलिस के अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि इसके बावजूद बेहद टाइट सिक्योरिटी के बीच अरविंद केजरीवाल उस ऑटो चालक के घर पहुंचे और खाना भी खाया। सोमवार को उन्होंने ऑटो चालकों के साथ एक मीटिंग की थी, जिसमें विक्रम दंताणी नाम के शख्स ने केजरीवाल को अपने घर खाने के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने उसके निमंत्रण को स्वीकार किया और उसके घर खाना खाने भी पहुंच गए। इस दौरान केजरीवाल के साथ गुजरात आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भी थे।

    यह भी पढ़ें- 'केजरीवाल सरकार का हर विभाग भ्रष्ट, पहले आबकारी अब...', DTC बस खरीद मामले में AAP के दावे पर BJP का पलटवार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+