मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, 150 नामों पर बनी सहमति

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई सीनियर नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की फाइनल सूची तैयार की गई। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 150 उम्मादवारों के लिए फैसला हो गया है।

Congress has finalised 150 candidates for Madhya Pradesh assembly polls
कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक खत्म हो गई है। इसमें 150 उम्मीदवारों के नाम पर फैसला हुआ। सभी नामों पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ​सहित केंद्रीय चुनाव समि​ति के लोग मौजूद हैं।

इसके पहले हुई बैठक में 73 नाम तय किए गए थे, इसके बाद इस बार करीब 77 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। दिल्ली में पार्टी नेता सोनिया गांधी के घर पर केंद्रीय चुनाव समिति बैठ हुई। मध्यप्रदेश कांग्रेस की छानबीन समिति ने नामों का पैनल तैयार किया है। उस पैनल से केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम तय किए। हालांकि अभी छानबीन समिति का काम पूरा नहीं हुआ है।

केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक अब 31 अक्टूबर को होगी। जिसमें अन्य नामों पर चर्चा होगी। बैठक में समिति अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, दीपक बावरिया, कमलनाथ, अजय सिंह, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हिस्सा लिया।

बता दें कि मध्य प्रदेश में एक चरण में चुनाव होने हैं। 28 नवंबर को को राज्य में मतदान होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी, इसके बाद दूसरे चरण में 72 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। दोनों राज्यों में मतदान की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+