Maharashtra Chunav: गहलोत- पायलट, भूपेश- सिंहदेव करेंगे साथ काम, महाराष्ट्र में कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Maharashtra News: महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा से पहले चंद घंटे पहले कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों के लिए अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, तो वही छत्तीसगढ़ से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव को भी बड़ी सौंपी गई है।
कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुंबई और कोंकण, विदर्भ (अमरावती और नागपुर), मराठवाड़ा, वेस्टर्न महाराष्ट्र, नॉर्थ महाराष्ट्र के लिए आईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और स्टेट इलेक्शन सीनियर को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किये है।

यह है कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक
(1)मुंबई और कोंकण क्षेत्र: अशोक गहलोत, जी परमेश्वर
(2)मराठवाड़ा: सचिन पायलट, उत्तम रेड्डी
(3) विदर्भ: भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार
(4) पश्चिम महाराष्ट्र: टीएस सिंहदेव, एमबी पाटिल
(5) उत्तर महाराष्ट्र: नासिर हुसैन, अनसूया सीताक्का
कांगेस के दिग्गजों का छोटा संक्षिप्त परिचय
(1) अशोक गहलोत : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। उनको हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी का भी विशेष पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी थी।
(2) जी परमेश्वर : जी परेमेश्वरा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। वह वर्तमान में कर्नाटक सरकार के गृहमंत्री है।
(3) सचिन पायलट: ऱाजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता हैं। फ़िलहाल टोंक विधानसभा सीट से विधायक हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हैं। अशोक गहलोत सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे चुके हैं। उनके पास केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है।
(4) भूपेश बघेल: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। राज्य सरकार में कई विभागों में मंत्री रह चुके हैं। 2018 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्हें इससे कई राज्यों में सीनियर ऑब्ज़र्वर बनाया जा चुका है। उन्हें पूर्व लोकसभा चुनाव में रायबरेली का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया था।
(5) चरणजीत सिंह चन्नी: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्हें हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया था।
(6) टीएस सिंहदेव: छत्तीसगढ़ की सरगुजा रियासत में महाराजा हैं। भूपेश बघेल सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। 2018 से पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में थे।
यह भी पढ़ें 'सारे आरोप निराधार, ईवीएम 100% फुलप्रूफ हैं', विपक्षी दलों के सवाल पर बोले CEC राजीव कुमार,देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications