सोनिया के लिए रावत ने सीता मईया को भी विदेशी बताया
राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के विज्ञापनों में विदेशी खेत व सड़कों का प्रदर्शन किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए तो भाजपा ने उसके जवाब में कहा था कि उन्होंने तो सिर्फ तस्वीरें विदेशी लगाई हैं। कांग्रेस की कमान तो विदेशी महिला के हाथ में है।
मीडिया से बात करते हुए रावत ने कहा कि भारत में परंपरा है कि जो महिला शादी करके कहीं चली जाती है तो उसकी पहचान वहां की ही हो जाती है, अब वह चाहे विदेशी हो या देशी। उसका पति जहां का होता है उसकी पहचान वहीं से हो जाती है। इसलिए सोनिया गांधी विदेशी कैसे हो सकती हैं। उन्होंने ना केवल अपने पति राजीव गांधी की परंपराओं को अपनाया बल्कि उसका अच्छे से निर्वहन भी वह आज तक कर रही हैं।
रावत ने आगे कहा कि सीता भी पड़ोसी देश नेपाल की निवासी थीं, मगर भारत में ब्याह कर आने पर न केवल उन्हें सम्मान मिला बल्कि वे आराध्य भी बन गईं। तो जब वह पूज्यनीय हैं तो सोनिया गांधी पर बार-बार सवाल क्यों खड़े किये जाते हैं?













Click it and Unblock the Notifications