महासचिव बनने के बाद कांग्रेस दफ्तर में सामने आई प्रियंका गांधी की पहली तस्वीर

नई दिल्‍ली। हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला। पहले वह पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचीं और फिर यहां से कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया ने उनसे रॉबर्ट वाड्रा के बारे में सवाल किया।

महासचिव बनने के बाद कांग्रेस दफ्तर में सामने आई प्रियंका गांधी की पहली तस्वीर, यूजर्स ने दिया ये जवाब

इसका एक लाइन में जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, 'आप सब जानते हैं, जनता सब जानती है, क्या हो रहा है।' साथ ही उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की जनता की शुक्रगुजार हैं। इसी के साथ उन्होंने औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण करते हुए मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED के दफ्तर पहुंचे हैं। जहां चार अधिकारी उनसे सवाल जवाब करेंगे। प्रियंका और वाड्रा के साथ उनके वकीलों की एक टीम भी ED के दफ्तर पहुंची थी। हालांकि उन्हें पूछताछ के दौरान वाड्रा के साथ बैठने की इजाजत नहीं दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+