जी-23 के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस में बढ़ी हलचल, गुलाम नबी आजाद और राहुल गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा
जी-23 के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस में बढ़ी हलचल, गुलाम नबी आजाद और राहुल गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा
नई दिल्ली, 17 मार्च: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत 5 राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद जी-23 के नेताओं की बैठक हुई, जिसके बाद पार्टी नेताओं पर हलचल बढ़ गई है। दिल्ली में गुरुवार (17 मार्च) को कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद भूपेंद्र एस हुड्डा गुलाम नबी आजाद के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे और एक घंटे की बातचीत के बाद वहां से निकले।
Recommended Video

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में व्यापक सांगठनिक बदलाव की मांग कर रहे जी-23 समूह का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद आज पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान जी-23 समूह की शिकायतों का समाधान किया जा सकता है।
संभावना है कि इस बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगे। बैठक से पहले अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बुधवार को जी-23 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के आवास पर मुलाकात की।
जी-23 के सदस्यों के अलावा मणिशंकर अय्यर, पटियाला के सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, वरिष्ठ नेता पीजे कुरियन, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, राज बब्बर, कुलदीप शर्मा सहित कुछ और नेता भी गुलाम नबी आजाद के यहां बैठक के लिए निवास पर पहुंचे थे। शंकरसिंह वाघेला और संदीप दीक्षित ने भी हिस्सा लिया।
सीडब्ल्यूसी द्वारा सोनिया गांधी के नेतृत्व का समर्थन करने के बाद आगे की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की जा रही है। समूह पहले ही कांग्रेस के भीतर समान विचारधारा वाले नेताओं तक पहुंच चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को हटा दिया और इसके बाद समर्थकों ने असंतुष्टों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications