'मछुआरों के साथ-साथ देश के भी दोषी हैं कांग्रेस-DMK', कच्चातिवु द्वीप पर PM मोदी का फिर बड़ा हमला
PM Modi on Congress DMK: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार बहुत तेजी से चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस और डीएमके पार्टी के एक और पाखंड पर चर्चा कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो इन लोगों ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किस कैबिनेट में यह फैसला हुआ? किसके फायदे के लिए यह फैसला हुआ? कांग्रेस इस पर चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के हजारों मछुआरों को उस द्वीप के पास जाने पर गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं एनडीए सरकार लगातार ऐसे मछुआरों को रिहा कर रही है और वापस ला रही है। पांच मछुआरों को मौत की सजा दी गई, लेकिन मैं उन्हें जिंदा वापस ले आया। डीएमके और कांग्रेस न केवल मछुआरों के दोषी हैं, बल्कि देश के भी दोषी हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: Addressing a public rally in Vellore, PM Narendra Modi says, "Today the whole country is discussing another hypocrisy of Congress and the DMK party. When Congress was in government, these people gave Kachchatheevu Island to Sri Lanka. In which cabinet was… pic.twitter.com/Gr004Zxmea
— ANI (@ANI) April 10, 2024
यह भी पढ़ें- Today in Politics 10th April: PM मोदी आज तमिलनाडु में और सीएम योगी कठुआ में करेंगे रैली












Click it and Unblock the Notifications