वेबसाइट के खिलाफ क्रिमिनल डेफेमेशन का 100 करोड़ का मुकदमा ठोकेंगे अमित शाह के बेटे जय
अमित शाह के बेटे जय शाह खबर छापने वाले न्यूज पोर्टल 'द वायर' के एडिटर और रिपोर्ट लिखने वाले पत्रकार और वेबसाइट के खिलाफ क्रिमिनल डेफेमेशन का 100 करोड़ का मुकदमा ठोकेंगे।
नई दिल्ली। अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के टर्नओवर में बेतहाशा बढ़ोतरी से संबंधित रिपोर्ट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर कांग्रेस मामले की जांच की मांग कर रही है तो वहीं बीजेपी की ओर से रविवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल सामने आए। उन्होंने कहा कि अमित शाह के बेटे जय शाह खबर छापने वाले न्यूज पोर्टल 'द वायर' के एडिटर और रिपोर्ट लिखने वाले पत्रकार और वेबसाइट के खिलाफ क्रिमिनल डेफेमेशन का 100 करोड़ का मुकदमा ठोकेंगे। पीयूष गोयल ने कहा कि रिपोर्ट में कंपनी का टर्नओवर 16000 गुना बढ़ने बात मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए लिखी गई है।

दूसरी ओर टर्नओवर में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने एक के बाद एक कई सवाल दागे हैं। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सवाल किया है कि जय शाह की कंपनी का टर्नओवर अचानक 80 करोड़ कैसे हो गया। आखिर इस मामले में ईडी और सीबीआई क्या कर रहे हैं?
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल ने कहा कि बिना किसी चल-अचल संपत्ति के कंपनी ने 80 करोड़ का टर्नओवर कैसे हासिल कर लिया? उन्होंने सवाल पूछा कि कंपनी के पास ना तो कोई कच्चा माल था और ना ही कोई स्टॉक बावजूद इसके 80 करोड़ रुपये का टर्नओवर होना क्या आश्चर्यजनक नहीं है क्या। कांग्रेस ने सवाल किया है कि घाटे में चल रही जय शाह की कंपनी अचानक फायदे में कैसे आ गई है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमित शाह के बेटे की संपत्ति में 16000 गुना बढ़ी है। कंपनी की बैलेंस शीट के मुताबिक, मार्च 2013 और 2014 में जय शाह की कंपनी टैंपल एंटरप्राइजेज लिमिटेड को 6, 230 रुपये और 1724 रुपये का घाटा हुआ था, जबकि 2014-15 में कंपनी को 18,278 रुपये का लाभ हुआ और इसका रेवेन्यू 50,000 हजार तक चला गया। लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से कंपनी का टर्नओवर 2015-16 में बढ़कर 80.5 करोड़ हो गया है।
वेबसाइट ने गुरुवार को इस संबंध में अमित शाह के बेटे को कुछ सवाल भी पूछे हैं। जय शाह के वकील माणिक डोगरा ने शुक्रवार को द वायर को इन सवालों के जवाब भी भेजे। वेबसाइट का दावा है कि जवाब में वकील की ओर से मानहानि का केस करने की चेतावनी दी गई है।
-
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे












Click it and Unblock the Notifications