कांग्रेस की हार- 62 प्रतिशत लोगों ने कहा राजनीति छोड़ दें राहुल गांधी
[अजय मोहन] कांग्रेस के अजय माकन जमानत गंवा बैठे। फिर भी कांग्रेस खुशी से झूमती दिख खुशी इस बात की कि मोदी की टीम हार गई। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना..!! यह कटाक्ष है जो कांग्रेस पार्टी पर ट्विटर पर किया गया। वहीं तमाम राजनीतिक पंडितों ने कांग्रेस को आत्ममंथन की सलाह दी, पर जनता ने क्या कहा, यह हम आपको बतायेंगे।
हमने पोल के माध्यम से जनता से पूछा कि दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का अंडा यानी शून्य मिला। अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को क्या करना चाहिये? इस पर 24.51 प्रतिशत लोगों ने कहा पार्टी का गहन अध्ययन कर उन्हें वापसी करनी चाहिये।
खबर लिखे जाने तक किये गये वोटों के अनुसार 12.84 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। वहीं 62.65 प्रतिशत लोगों ने कहा कि राहुल गांधी को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिये।
पोल अभी जारी है, आप चाहें तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं-
जाहिर है जनता की इस राय पर सोनिया गांधी तो कतई सहमत नहीं होंगी, क्योंकि कोई मां नहीं चाहेगी कि उसके बेटे का करियर यूं ही खत्म हो जाये। वैसे सच पूछिए तो दिल्ली की हार के लिये राहुल गांधी को दोषी ठहराना पूरी तरह जायज नहीं है, क्योंकि पार्टी आला कमान ने इस बार सारी कमान अजय माकन को सौंप रखी थी।
आंकड़ों का खेल
इस चुनाव में उसके 62 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। सिर्फ 8 उम्मीदवार ही जमानत बचा सके। इनमें चांदनी चौक से प्रहलाद साहनी, सीलमपुर से मतीन अहमद, मुस्तफाबाद से हसन अहमद, बादली से राजेश यादव, मटिया महल से शोएब इकबाल, लक्ष्मीनगर से डॉ. एके वालिया, जंगपुरा से तरविंदर मारवाह और मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान भी शामिल हैं।
कांग्रेस के अंडे का ऑमलेट पका कर खा रही भाजपा
वैसे इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस के इस अंडे का ऑमलेट पकाकर खा रही है। मीडिया ने जब भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन और रविशंकर प्रसाद से उनकी हार पर सवाल किया, तो दोनों ने जवाब दिया, "हम तो फिर भी देश के कई राज्यों में जीतते आ रहे हैं, कांग्रेस से पूछिए कि इतनी पुरानी पार्टी होते हएु भी उसका हाल ऐसा क्यों हुआ?"













Click it and Unblock the Notifications