एयरपोर्ट पर अमित शाह की बैठक पर भड़की कांग्रेस
कांग्रेस ने गोवा एयरपोर्ट पर अमित शाह की पब्लिक मीट का किया विरोध, एयरपोर्ट अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की
पणजी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिस तरह से गोवा के दौरे पर गए और उन्होंने यहां एयरपोर्ट कॉपलेक्स में ही में पब्लिक मीटिंग की उसके खिलाफ कांग्रेस ने विरोध करना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने अमित शाह की इस मीटिंग के खिलाफ बोलते हुए इसे सत्ता का दुरउपयोग बताया है।

अमित शाह के एयरपोर्ट पर मीटिंग की आलोचना करते हुए कहा कि हम गोवा एयरपोर्ट कांपलेक्स में की गई मीटिंग का आलोचना करते हैं। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और अमित शाह मौजूद थे। ऑल इंडिया कॉग्रेस कमेटी सेक्रेटरी गिरीश ने एक बयान जारी करके इस बैठक की आलोचना की है।
इसे भी पढ़ें- वाराणसी में सीएम योगी के दौरे पर बारिश का साया, बालू का सहारा
कांग्रेस ने इस बैठक को सत्ता का दुरउपयोग बताते हुए खहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के बीच यह सही उदाहरण पेश नहीं किया है। गिरीश ने गोवा एयरपोर्ट पर हुई इस बैठक के बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जांच की मांग की है। कांग्रेस ने मांग की है कि जिन अधिकारियों ने इस बैठक की इजाजत दी है उनकी जांच की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि अमित शाह तटीय राज्यों के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने गोवा का दौरा किया, जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया था, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका यहां स्वागत किया था।












Click it and Unblock the Notifications