'कांग्रेस ने झूठ का इकोसिस्टम बनाया, खाती है 85 पर्सेंट कमीशन', कर्नाटक में जमकर बरसे पीएम मोदी
PM Modi on Congress: कर्नाटक के शिवमोग्गा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति और काम दोनों कागजों पर हैं। कांग्रेस सिर्फ झूठ का सौदा करती है।

PM Modi on Congress: 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ का इकोसिस्टम बनाया है। वह 85 प्रतिशत कमीशन खाती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर हैं। वे कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते। वे सिर्फ झूठ का सौदा कर रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार द्वारा कर्नाटक की महिलाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की गई थी।
उन्होंने किसानों के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया है। भाजपा ने राज्य के किसानों के लिए काम किया है। अब कांग्रेस के सभी झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं और बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस शासन के दौरान लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया।
Recommended Video

कहा कि कांग्रेस ने स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय नहीं बनवाया और इस वजह से लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती थीं, लेकिन बीजेपी ने लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा लड़कियां स्कूल जा रही हैं।
बता दें कि पीएम मोदी ने आज दूसरे दिन बेंगलुरु में रोड शो किया। पीएम मोदी ने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे। 10 बजे शुरू हुआ रोड शो 12 बजे तक चला। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए। पीएम मोदी का काफिला एचएएल सेकेंड स्टेज से होते हुए ओल्ड मद्रास रोड तक गया।
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव 10 मई को होगा। 224 सीट वाली विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस तीन पार्टी प्रमुख रूप से मैदाने में हैं। लेकिन सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।
यह भी पढ़ें- अदा शर्मा ने पीएम मोदी का जताया आभार, प्रधानमंत्री ने की थी The Kerala Story देखने की अपील












Click it and Unblock the Notifications