अदा शर्मा ने पीएम मोदी का जताया आभार, प्रधानमंत्री ने की थी The Kerala Story देखने की अपील
अदा शर्मा ने द केरला स्टोरी की सफलता के बाद एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी काफी कुछ कहा।

The Kerala Story: तमाम विवादों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से रिलीज पर रोक लगाई गई थी यहां तक कि मेकर्स पर जनता को गलत संदेश देने का भी आरोप लगाया गया। लेकिन इन सबके बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
द केरल स्टोरी ने की धुआंधार कमाई
फिल्म ने 2 दिन में ही 20 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। इस बीच अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की सराहना और आलोचना करने वालों के लिए एक संदेश लिखा। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया।
एक्ट्रेस ने पीएम मोदी का जताया आभार
द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म के सीन की कुछ तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'माननीय पीएम ने हमारी फिल्म #TheKeralaStory की प्रशंसा की थी। समीक्षकों और दर्शकों ने मेरी एक्टिंग की सराहना की। आप में से बहुत से हाउसफुल संदेश, बम्पर ओपनिंग! मैं इतना बड़ा सपना नहीं देख सकता था। मेरे लिए आपके सभी सपने सच हो रहे हैं'।
सोशल मीडिया पर लिखा खास पोस्ट
अदा शर्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'और कुछ लोग अभी भी फिल्म द केरल स्टोरी को एक प्रोपेगैंडा फिल्म कह रहे हैं। वह कई भारतीय फिल्मों के टेस्टिमोनियल्स देखकर ये कह रहे हैं कि ऐसी घटनाएं हुई ही नहीं हैं। 'मेरा आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि बस आप गूगल पर ये दो शब्द ISIS और Brides टाइप करें, शायद गोरी लड़कियों का अकाउंट है, जो आपको बता सकता है कि हमारी भारतीय फिल्म की कहानी सच्ची है।'
पीएम मोदी ने किया था फिल्म का समर्थन
हाल ही में पीएम मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेल्लरी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म द केरल स्टोरी की जमकर तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था, 'ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म 'केरला स्टोरी' की इन दिनों काफी चर्चा है. कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है। देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया।'












Click it and Unblock the Notifications