2019 में 'जय किसान जय नौजवान, ना हिन्दू ना मुसलमान' के नारे के साथ उतरेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में 'जय किसान जय नौजवान, ना हिन्दू ना मुसलमान' के नारे के साथ जनता के बीच जा सकती है। पार्टी का मानना है कि सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरने के साथ-साथ किसानों और युवाओं को आकर्षित करना भी जरूरी है। पार्टी किसानों को 2019 के चुनाव में केंद्र में रखना चाहती है और इसीलिए अपने नारे में किसान को शामिल किया है।

Congress to contest 2019 LS polls on Jai Kisan, Jai Naujawan, Na Hindu, Na Musalman slogan

बताया गया है कि ये नारा 2019 में कांग्रेस के कैंपेन की सेंट्रल थीम होगा। हाल ही में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत के बाद कांग्रेस में उत्साह है। यहां भी कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों को काफी उठाया था। ऐसे में पार्टी को भरोसा है कि 2019 में अगर वो किसान और युवाओं को साथ जोड़ने में कामयाब होती है तो फिर उसकी सत्ता तक पहुंचने की राह आसान हो सकती है।

राहुल गांधी और कांग्रेस नेता पहले ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और लगातार इस पर बोल रहे हैं। वहीं केंद्र की सरकार किसानों का कर्जामाफ नहीं करती है तो इसे कांग्रेस बड़ा मुद्दा बना सकती है क्योंकि कांग्रेस की सरकारों ने हाल ही में तीन प्रदेशों में जीत के बाद किसानों का कर्जामाफ किया है।

भाजपा की किसानों के हितों में कई स्कीम चलाए जाने को लेकर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के कुछ नेताओं ने किसानों की कर्जामाफी की मांग की थी लेकिन तब वहां के सीएम रमन सिंह ने इसे नहीं माना था। रमन सिंह ने इसे राज्य पर आर्थिक भार होने की बात कही थी। भाजपा अमूमन कर्जमाफी के हक में नहीं रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+