PNB Scam: कांग्रेस ने पीएमओ पर उठाए सवाल, बताया देश का सबसे बड़ा घोटाला

PNB Scam: कांग्रेस ने PMO पर उठाए सवाल, बताया देश का सबसे बड़ा घोटाला

नई दिल्ली। मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक के फोर्ट ब्रांच में 11,500 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ्अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोल है। कांग्रेस प्रवक्ता और हरियाणा से विधायक रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि देश का पैसा लूटो और भाग जाओ, ये इस सरकार की चाल, चेहरा और चरित्र बन गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी कुछ कीजिए, लगभग 11,400 करोड़ रुपये की चपत लगाकर ये दूसरे छोटे मोदी भी भाग जायेंगे। सूरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार में इस देश के बैंकिंग सेक्टर का फ़्रॉड डिटेक्शन सिस्टम धराशायी हो गया है। उन्होंने कहा कि 70 साल में ये देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है। सूरजेवाला ने कहा कि जो कर्ज अभी तक एनपीए हो जाने चाहिए थे उन कर्जों को मौजूदा सरकार के पिछले 4 साल के कार्यकाल में पुनर्गठित कर दिया गया।

PNB Scam: 70 साल में ये देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला- रणदीप सिंह सूरजेवाला

प्रेस वार्ता में सूरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को दस्तावेज़ों के साथ शिकायत करने के बावजूद पीएमओ, वित्त मंत्रालय सहित किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोदी सरकार की नाक के नीचे देश की सबसे बड़ी बैंक लूट का कौन ज़िम्मेदार है? उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नीरव मोदी देश का पैसा लूट कर देश से कैसे भाग गया? सूरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस घोटाले की जानकारी जुलाई में ही दी गई थी, मोदी सरकार ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने पूछा कि पूरे सिस्टम को बाई पास क्यों किया गया, नीरव मोदी को कौन बचा रहा है? सूरजेवाला ने कहा कि विशेषज्ञों ने तो इस घोटाले से 30 हजार करोड़ के नुक़सान होने का अनुमान लगाया है।। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा को विषयों को भटकाने की बजाय जवाब देना चाहिये। समाज कल्याण मंत्री बैंक घोटाले का जवाब दे रहे हैं और प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री चुप हैं।

सूरजेवाला ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर आरोप लगाया कि 26 जुलाई 2016 को, प्रधानमंत्री को निरव मोदी और उनके एक रिश्तेदार के बारे में सभी पत्रों के साथ सौंप दिया गया था। यह कहा गया था कि शिकायत में 42 एफआईआर हैं। पीएमओ ने शिकायत को स्वीकार किया, उन्होंने कुछ कार्रवाई करने के लिए कंपनियों के रजिस्ट्रार भी भेजे। लेकिन अंत में सरकार कुछ भी नहीं कर सकी। सूरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार की नाक के नीचे नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पूरी बैंकिंग प्रणाली को कैसे धोखा दे सकते हैं? छोटा मोदी द्वारा किए गए सबसे बड़े बैंक लूट घोटाले के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो बैंकिंग कानून लाने जा रही है उसमें बैंक़ों का पैसा इस तरह डूब जाने पर सरकार की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी, केवल एक लाख रुपये की ज़िम्मेदारी ही लेगी सरकार

सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा एक बार फिर इस घोटाले को दबाने में लगी है, प्रधानमंत्री मोदी जी इस देश को जवाब देने से कितने दिन बचेंगे। ये विषयों को भटकाने का भाजपा का तरीका है। इससे पहले सूरजेवाला ने कहा ट्वीट कर केंद्र सरकार से 4 सावल पूछे थे। ट्वीट कर सूरजेवाला ने पूछा था कि 1- कौन है नीरव मोदी? नया मोदी स्कैम? 2- क्या उसे भी ललित मोदी और विजय माल्या की तरह कोई सरकार के अंदर से खबर दे रहा था? 3- क्या अब लोगों का पैसा लेकर भागना एक सामान्य बात हो गई है? 4-कौन है जिम्मेदार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+