कांग्रेस ने किया दावा, 'ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट अस्थाई तौर पर सस्पेंड किया'

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट शनिवार को अस्थाई रूप से निलंबिंत कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने इस बात की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 7 अगस्त: कांग्रेस ने दावा किया है कि ट्विटर ने उनके पूर्व पार्टी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थाई तौर पर सस्पेंड हो गया है और अकाउंट की बहाली के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

 Rahul Gandhi

पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि जब तक राहुल गांधी का अकाउंट वापस बहाल नहीं होता, तब तक वह अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपसे जुड़े रहेंगे और जनता के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी समस्याओं के लिए लड़ते रहेंगे। जय हिंद!' राहुल गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के कई नेताओं के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता दिखाई और उनकी किसान संसद में शामिल हुए।

उन्होंने शुक्रवार को किसानों के समर्थन में अपने ट्विटर अकाउंट से हिंदी में एक कविता भी लिखी। इसके जरिए उन्होंने न केवल पीएम मोदी पर तंज कसा बल्कि विरोध कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की। जब राहुल गांधी से यह पूछने पर कि सरकार का कहना है कि वह किसानों से बातचीत को तैयार है, उन्होंने कहा कृषि कानूनों पर चर्चा से काम नहीं चलेगा, इन काले कानूनों को वापस लेना होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को पेगासस जासूसी का मुद्दा संसद में उठाने की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, आप जानते हैं संसद में क्या हो रहा है। हम पेगासस मुद्दे पर बात करना चाहते हैं लेकिन वो हमें अनुमति नहीं दे रहे हैं। हर टेलीफोन में नरेंद्र मोदी आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना टेस्टिंग घोटाला- हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान फर्जी टेस्टिंग को लेकर ईडी ने कई लैब पर की छापेमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+