'नोटबंदी के वक्त अमित शाह के सहकारी बैंक में जमा हुए सबसे ज्यादा 745 करोड़ रुपये के पुराने नोट'
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी राष्ट्र अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में जिस सहकारी बैंक के डायरेक्टर हैं, वहां नोटबंदी के वक्त सबसे ज्यादा पैसा जमा हुए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि अमित शाह के सहकारी बैंक में 745 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा हुए हैं। हालांकि, मुंबई के एक आरटीआई एक्टिविस्ट से इसका पता चला है और उसके बाद कांग्रेस भी बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी राष्ट्र अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके एक बैंक में 745 करोड़ रुपये जमा हो गए। आरटीआई के मुताबिक, देश में 8 नवंबर 2016 के नोटबंदी के बाद अमित के सहकारी बैंक में सबसे ज्यादा 500 और 1,000 रुपये के नोट जमा हुए हैं।

आरटीआई के मुताबिक, पीएम मोदी के नोटबंदी की घोषणा के बाद अमित शाह जिस बैंक (अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉओपरेटिव बैंक) के डायरेक्टर हैं, वहां सिर्फ 5 दिन में ही 745.59 करोड़ जमा हुए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि गुजरात में जिन सहकारी बैंकों पर बीजेपी का कब्जा है, वहां 3,118 करोड़ रुपये नोटंबदी के वक्त जमा हुए। सुरेजवाला ने आरोप लगाया कि देश के 370 सहकारी बैंकों में सबसे ज्यादा अमित शाह के बैंक में पुराने नोट जमा हुए हैं। सुरेजावाला ने आगे कहा कि जहां देशभर के जिन सहकारी बैंकों पर बीजेपी का कब्जा है, वहां सिर्फ 5 दिन में 14,300 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉओपरेटिव बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 2000 में अमित शाह इस बैंक के चेयरमेन थे, लेकिन डायरेक्टर पद पर अभी भी बने हुए हैं। इस बैंक में 31 मार्च 2017 तक कुल 5,050 करोड़ रुपये जमा हुए, जिसमें 2016-17 में कुल 14.31 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेस में आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि 10 नवंबर 2016 से 14 नवंबर 2016 तक अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉओपरेटिव बैंक में सबसे ज्यादा पुराने नोट 745 करोड़ रुपये जमा हुए। सुरजेवाला ने कहा कि इस बैंक के दूसरे डायरेक्टर यशपाल चुदास्मा और चेयरमेन अजय पटेल हैं। सुरजेवाला ने कहा कि यह दोनों ही अमित शाह के नजदिकी है, जिसमें से यशपाल तो सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में अमित शाह के साथ जेल भी जा चुके हैं।
सुरजेवाला ने आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि नोटबंदी लागू होने के बाद राजकोट कॉपरेटिव बैंक में सिर्फ 5 दिन बाद ही 693 करोड़ रुपये जमा हुए और उसके चेयरमेन जयेशभाई विठ्ठलभाई राडाडिया है और वे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी के केबिनेट में मंत्री है।
आरटीआई एक्टिविस्ट मनोरंजन एस. रॉय ने यह जानकारी निकाली है। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि नोटबंदी के बाद पहली बार राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी में पुराने नोटों जमा होने की जानकारी मिली है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications