18 विपक्षी दलों के नेताओं संग आज बैठक करेंगी सोनिया गांधी,आम आदमी पार्टी को न्योता नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज18 विपक्षी दलों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमे देश की सुस्त अर्थव्यवस्था, कोरोना महामारी का मिसमैनेजमेंट, पेगासस जासूसी विवाद, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में तमाम अहम विपक्षी दलों को बुलाया गया है लेकिन आम आदमी पार्टी को बैठक में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है। इस मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हमने आप को न्योता नहीं दिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही एक दूसरे के साथ एक ही प्लेटफॉर्म पर आने में असहज हैं।

sonia gandhi

एनडीए के पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के नेता भी विपक्ष की इस बैठक में हिस्सा लेंगे। पार्टी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि हम बैठक में हिस्सा लेंगे। गौर करने वाली बात है कि अकाली दल ने पिछले साल एनडीए से अलग होने का फैसला लिया था। कृषि कानूनों के खिलाफ मतभेद के चलते अकाली दल ने अपने रास्ते एनडीए से अलग कर लिए थे। पंजाब में छह महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या अकाली दल और कांग्रेस एक साथ मंच साझा करते हैं क्योंकि दोनों ही पंजाब में एक दूसरे के विरोधी हैं।

बसपा की सुप्रीमो मायावती को भी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया गया है लेकिन पार्टी ने बैठक में हिस्सा लेने को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की है। बैठक से पहले सीपीआई के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि देश के इतिहास में इस बार का संसद सत्र सबसे खराब सत्र था। इस दौरान किसी भी चीज पर चर्चा नहीं की गई। ऐसे में हम मिल रहे हैं इस बात की चर्चा के लिए लोगों के मुद्दों को आगे कैसे बढ़ाया जाए। हम बैठक में कई मुद्दों पर बात करेंगे। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समेत कई दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+