चुनावी रुझान: राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में BJP को झटका, कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा
नई दिल्ली। बीजेपी शासित राज्य- राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस सत्ता में आती दिख रही है। अभी तक आए शुरुआती रुझानों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मध्यप्रदेश में दोनों बड़ी पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर भले ही चल रही है, लेकिन यहां पर भी कांग्रेस मजबूती के साथ-साथ धीरे आगे बढ़ रही है। इस बीच दिल्ली से लेकर सभी चुनावी राज्यों में कांग्रेस मुख्यालय में जश्न भी शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ कहा है कि यह शुरुआती रुझान है, लेकिन हम पूरे विश्वास के साथ सत्ता में आ रहे हैं।

राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता और जोधपुर सरदारपुरा से उम्मीदवार अशोक गहलोत ने सत्ता में आने का पूरा विश्वास व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनादेश बदलाव का स्पष्ट संकेत दे रहा है और राज्य में हम सरकार बना रहे हैं। वहीं, कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआती रुझान है, लेकिन हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं।
चूंकी राजस्थान में कांग्रेस बढ़त बना रही है तो राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी अब अटकलें शुरू हो गई है। हालांकि, अशोक गहलोत ने कहा कि सीएम पद के लिए पार्टी हाईकमान तय करेगा। राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत में से कोई एक मुख्यमंत्री पद मिल सकता है।
पिछली बार राजस्थान में बीजेपी को 162 सीटों जीत हासिल हुई थी, लेकिन इस बार सत्ता की चाबी हाथ से निकलती दिख रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी 15 सालों के बाद बीजेपी की जमीन खिसकती दिख रही है। इसे कांग्रेस का जबरदस्त कमबैक माना जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications