'डार्लिंग बना कर बेडरूम में', इस ट्वीट को लेकर अब कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने भेजा अमित मालवीय को मानहानि नोटिस

Amit Malviya News: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस में अमित मालवीय पर अपनी पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया गया है।

Amit Malviya

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को उनके एक ट्वीट को लेकर मानहानि का नोटिस भेजा है। असल में अमित मालवीय ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

इस ट्वीट को लेकर श्रीनिवास ने अमित मालवीय को कानूनी नोटिस भेजते हुए कहा है कि ये भाजपा की कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। इस नोटिस में अमित मालवीय पर बीजेपी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बीवी श्रीनिवास को बदनाम करने की बात कही गई है। बीवी श्रीनिवास ने कहा है कि अमित मालवीय ने आधारहीन दावा किया है।

अमित मालवीय के किस ट्वीट पर उन्हें भेजा गया नोटिस

अमित मालवीय के जिस ट्वीट पर कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है, उसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, ''यह भद्दा, सेक्सिस्ट आदमी (बीवी श्रीनिवास) भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है। 'डार्लिंग बना कर बेडरूम में...',एक महिला मंत्री (स्मृति ईरानी) का जिक्र करते हुए, इसके भाषण का स्तर है, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था। निराश कांग्रेस अब अप्रासंगिकता की राह पर चल रही है।''

मानहानि का नोटिस भेज क्या बोले कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास

युवा कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि भाजपा नेता उनकी और पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए एक एडिटेड वीडियो साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा, ये भाजपा समर्थकों और पदाधिकारियों द्वारा शुरू किया गया दुष्प्रचार और फर्जी न्यूज फैलाने के कैम्पेन का हिस्सा है।

बीवी श्रीनिवास ने अपने ट्वीट पर लिखा,'' दुनिया की सबसे बड़ी फेक न्यूज फैक्ट्री और उसके प्रमुख के खिलाफ लड़ने का यही सबसे उचित वक्त है। इन लोगों के खिलाफ एंटी-मैलवेयर डेवलेप करने का हाई टाइम है।''

वीडियो में क्या बोल रहे हैं बीवी श्रीनिवास

हिंदी में दिए अपने भाषण की एक क्लिप में बीवी श्रीनिवास कहते हैं, ''बीजेपी का मतलब महंगाई है। ये वही लोग हैं, जो 2014 में कहते थे कि महंगाई डायन है जिसे बैठा दिया गया है...स्मृति ईरानी थोड़ी सी गूंगी और बहरी हो गई हैं। उन्होंने डायन.. महंगाई को डार्लिंग बना कर बेडरूम में बिठा दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+