तेलंगाना चुनाव से पहले कांग्रेस और हुई मजबूत, बीआरएस और भाजपा के 8 नेता पार्टी में हुए शामिल
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी और मजबूत होती नजर आ रही है। शुक्रवार को राज्य की सत्तारूढ़ बीआरएस और भारतीय जनता पार्टी के कुल आठ नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। तेलंगाना कांग्रेस में शामिल होने वालों में दो दिन पहले भाजपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांस कोमाटिरेड्डी राज गोपाल और पूर्व मंत्री और मोत्कुपल्ली नरसिम्हुलु हैं।

इन दोनों ने ही दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लियार्जुन खड़गे की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, तेलंगाना के प्रभारी माणिकराव ठाकरे, राज्य इकाई के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपस्थित थे।
तेलंगाना कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में पूर्व विधायक एनुगु रविंदर रेड्डी, पूर्व एमएलसी नेथी विद्यासागर, पूर्व एमएलसी संतोष कुमार, पूर्व एमएलसी अकुला ललिता, पूर्व एमएलसी कपिलवई दिलीप कुमार और नीलम मधु के नाम भी शामिल हैं।
वहीं राज गोपाल रेड्डी भी कांग्रेस में दोबार घर वापसी करते हुए शामिल हो गए हैं, ये बीते साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद उनकी सीट पर उपचुनाव हुआ था लेकिन भाजपा के टिकट पर वो उपचुनाव हार गए थे। याद रहे पूर्व सांसद राज गोपाल रेड्डी कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के भाई हैं। उनकी वापसी से अविभाजित नलगोंडा जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
वहीं तुंगथुर्थी निर्वाचन क्षेत्र से नरसिम्हुलु टीडीपी विधायक थे, लेकिन 2018 में पार्टी छोड़कर भाजपा में ज्वॉइन कर ली थी लेकिन टीआरएस (अब बीआरएस) के लिए 2021 में पार्टी छोड़ दी थी वहीं नरसिम्हुलु को मुख्यमंत्री केसीआर ने टिकट नहीं दिया जिसके कारण वो नाराज थे उन्होंने बेंगलुरू में 29 सितंबार को ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलकात की थी और शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
तेलंगाना कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं में कम से कम एक जोड़ू को पार्टी टिकट देकर तेलंगाना विधानसभा चुनाव मैदान में उतार सकती है। इन 8 नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी का मनोबल तेलंगाना में और बढ़ गया है, बीआरएस से सत्ता हथियानें के लिए पार्टी और आश्वस्त हो गई है।
वहीं इससे पहले कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत के बाद भी कांग्रेस में कई बीआरएस के नेता शामिल हुए थे। पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव और पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी वो ही नेता हैं जिन्हें कांग्रेस ने दोनों नेतओं को तेलंगाना के चुनावी मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications