'खाली लोटे' वाले विज्ञापन के बाद कांग्रेस का BJP पर एक और हमला, राहुल गांधी ने कहा 'भारतीय चोम्बू पार्टी'
कर्नाटक की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने शुक्रवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खाली लोटे वाले विज्ञापन को लेकर कहा कि बीजेपी को ये दिखाया गया कि उनके नेताओं को वादे में कोई दम नहीं है, सभी दावे खोखले हैं। राहुल गांधी ने दावा के साथ कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई समेत तीन से चार मुख्य मुद्दे ऐसे हैं ने जिन्हें पीएम मोदी ने नजरअंदाज कर दिया है।
राहुल गांधी ने कर्नाटक के विजयपुरा और बल्लारी के जिला मुख्यलयों में आयोजित रैलियों में मंच से बीजेपी पर गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगातार कोसते हुए पीएम मोदी अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, की पीएम मोदी डरे हुए हैं वे अब मंच पर आंसू भी बहा सकते हैं।

वहीं राहुल गांधी ने भाजपा को 'भारतीय चोम्बू पार्टी' कहा। उन्होंने कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी ने जनता का पैसा लूटा और बदले में उन्हें खाली बर्तन दिया। राहुल गांधी ने एक्स पर कर्नाटक में एक चुनावी रैली में बर्तन पकड़े हुए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जनता का पैसा खूब लूटा और बदले में मिला खाली बर्तन - ये है मोदी की भारतीय चोम्बू पार्टी!"
दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने विज्ञापनों में 'चोम्बू' (लोटे) से तुलना कर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर राज्य के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि लोटे को कन्नड भाषा में 'चोम्बू' कहा जाता है, जिसे 'छल और खोखलेपन' धोखे को व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा को 'भारतीय चोम्बू पार्टी' कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी ने जनता का पैसा लूटा और बदले में उन्हें खाली बर्तन दिया। वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने विजयपुरा और बल्लारी के जिला मुख्यालय शहरों में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर लगातार हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह डरे हुए हैं और मंच पर आंसू भी बहा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications