UP कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय कुमार लल्लू बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

Recommended Video

    Congress ने Uttar pradesh में इस ज़मीनी नेता को सौंपी Party की ज़िम्मेदारी | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए यह जिम्मेदारी कुशीनगर से विधायक अजय कुमार लल्लू को सौंप दी है। इसके साथ ही 41 सदस्यीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन भी किया गया है। पार्टी हाईकमान ने अब कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता की जिम्मेदारी विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को देने का फैसला किया है।

    Congress appoints Ajay Kumar Lallu as the president of Uttar Pradesh Congress committee

    यूपी कांग्रेस में फिल्म अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। वे करीब तीन वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। वैश्य समाज से आने वाले अजय कुमार लल्लू को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। वे कुशीनगर के तमकुहीराज से कांग्रेस के विधायक हैं। अजय कुमार लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी जगह पर आराधना मिश्र विधायक दल की नेता होंगी। आराधना मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।

    इनके अलावा पार्टी ने चार प्रदेश उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। वीरेंद्र चौधरी, पंकज मलिक, ललितेशपति त्रिपाठी और दीपक कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी ने दो महीने की मशक्कत के बाद यह नाम तय किए हैं। नई टीम में युवाओं को तरजीह दी गई है। दूसरी तरफ 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति भी गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। राज्य कांग्रेस की नई कमेटी में 45 सदस्य हैं।

    देश कांग्रेस कमेटी में हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी और जबाबदेही तय कर दी गई है। यह कमेटी पिछली कमेटी की अपेक्षा दस गुनी छोटी है। पिछली कांग्रेस कमेटी लगभग 500 लोगों की थी, लेकिन नई कमेटी में लगभग 40-45 सदस्य हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने त्रिपुरा और मणिपुर के प्रभारी के रूप में गौरव गोगोई को चुना है। वह साथ-साथ अपनी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। लुइजिन्हो फलेरो दूसरे उत्तर-पूर्वी राज्यों के जनरल सेक्रटरी इन-चार्ज बने रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+