मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी 36 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 36 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। यहां पर 28 नबंवर को चुनाव होना है। इस विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ललथनहवला दो सीटों से लड़ेंगे। ललथनहवला ने गुरुवार को आइजोल कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वह अपने कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में हैं। ललथनहवला दो सीटों-सेरछिप और चंफाई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। 2012 के चुनाव में भी वह दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और जीते थे।

जिन विधायकों को टिकट नहीं मिला है उनमें मंत्री आइजल उत्तर 1 सीट के आर रोमाविया,हाचेक सीट के विधायक तथा पूर्व श्रम मंत्री लालरिनमाविया राल्टे और आइजल पूर्व 1 सीट के विधायक तथा विधानसभा उपाध्यक्ष लालरिनावमा शामिल है। जिन चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। उनमें सिहा जिले की दो सीटे, एक सीट लुंगलेई जिले की और एक सीट लवांगतलाई जिले की है।
वर्तमान के 20 निवर्तमान विधायकों को उनकी पुरानी सीटें ही दी गई है जबकि चालफिल विधानसभा सीट के पूर्व विधायक को कोलसिब से चुनाव लड़ने का टिकट दिया गया है। उन्हें विधायक पी सी जोरामसांगलियाना के स्थान पर टिकट दिया गया है। पार्टी में नए शामिल हुए मिजोरम के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एल टी हरांगचल को चलफिल सीट का टिकट दिया गया है। नई उम्मीदवार रोसियामनघेटा को तावी सीट से टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications