कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर पर लगाया भेदभाव का आरोप, कहा लोकतंत्र का कमजोर किया जा रहा
नई दिल्ली। लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव की मंजूरी नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज स्पीकर सुमित्रा महाजन पर हमला बोला। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें स्थगन प्रस्ताव की मंजूरी नहीं दी जाती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उधर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुडा ने लोकसभा स्पीकर जमकर आरोपों की बारिश करते हुए उनपर भेदभाव का आरोप लगाया था। जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ, लेकिन फिर से सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद हुडा ने सदन में अपने बयान पर मांफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी वजह से लोकसभा स्पीकर के पद की गरिमा को ठेस पहुंच है तो मुझे खेद है।
इससे पहले दीपेंद्र सिंह हुडा ने लोकसभा स्पीकर पर सरकार और विपक्ष के बीच भेदभाव का आरोप लगाया था। हुडा ने कहा कि आप विपक्ष को सदन में बोलने का मौका नहीं देती है। जबकि सरकारी पक्ष को पांच-पांच बार सदन में बोलने का मौका दिया जाता है।
हुडा यही नहीं रुके उन्होंने सुमित्रा महाजन पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज दबायी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications