कांग्रेस के आला नेता ने इंडियन मुजाहिदीन को आतंकी संगठन मानने से इनकार किया

पणजी। कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद सैयद ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन को आतंकी संगठन मानने से इनकार कर दिया है। सैयद ने कहा कि इंडियन मुजाहिदीन के सदस्यों को आंतकी की बजाए कट्टरपंथी बताया है।

indian mujahideen

इंजियन मुजाहिदीन को भारत और अमेरिका ने पहले से ही आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। सैयद ने गोवा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम आतंकी दुनिया के अन्य हिस्सों में हो सकते हैं लेकिन भारतीय मूल के मुसलमान कभी भी आतंकी नहीं हो सकते हैं और ना ही किसी आतंकी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

सैयद कांग्रेस के गुजरात से कद्दावर नेता हैं, उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानों में रूढिवादिता कतई नहीं है। जब सैयद से पूछा गया कि इंडियन मुजाहिदीन 10 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है।
जिसमें 2010 का पुणे बम ब्लास्ट, 2010 में वाराणसी धमाका, 2011 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट भी शामिल हैं तो उन्होंने कहा कि ये कोई संगठन हो सकते हैं जो बे सिर पैर की बातें करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये आतंकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+